Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कैबिनेट में कॉन्ट्रैक्ट किलर और माफिया मंत्री !… लॉ एंड ऑर्डर को लेकर “PK” का बड़ा खुलासा …

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है पिछले साल महागठबंधन बन गया जब RJD की सरकार होगी तो बिहार में लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ेगा ही इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं अपना एक अनुभव बता रहा हूं 2015 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी तब चार ऐसे मंत्री रहे आज जिनका मैं नाम लेना नहीं चाहूंगा।

वो आज कैबिनेट में मंत्री है जो उस समय में भी विधायक जीते थे और उनका नाम RJD की ओर से बताया गया था। नीतीश कुमार और मैंने मिलकर इन नामों पर ऑब्जेक्शन किया कि वो चार लोग मंत्री न बनें पर वो आज चारों लोग मंत्री हैं। जब उस कैरेक्टर के लोग मंत्री रहेंगे सरकार चलाएंगे तो लाॅ एंड ऑर्डर अच्छा रहेगा कि खराब रहेगा। जब आप बालू माफिया, शराब माफिया, कांट्रेक्ट किलर को अपने कैबिनेट में जगह देंगे तो लाॅ एंड ऑर्डर की दशा बिगड़ेगी नहीं तो क्या होगी?

*बिहार में पत्रकार पूरे बिहार का तो दुख-दर्द लिख सकते हैं, बस अपना छोड़कर: प्रशांत किशोर*

समस्तीपुर के ताजपुर कस्बा में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में पत्रकारों की हालत वो है कि आप सबका दुख लिख सकते हैं अपना दुख छोड़कर। आज पत्रकारों की जो दुर्दशा है बिहार में वो बहुत खराब है। हम यहां एक साल से बिहार में घूम रहे हैं और पत्रकारों से मिल रहे हैं और ये दिख रहा है।

Related posts

“बिहार में जातिगत जनगणना नहीं, ये JDU- RJD का अंतिम दाव है कि समाज को जातियों में बांटकर चुनावी नैया पार लगे”

Bihar Now

केंद्र सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट का किया गठन, ट्रस्ट में होंगे 12 सदस्य…

Bihar Now

महागठबंधन के नेताओं पर जेडीयू का जोरदार हमला, कहा – महागठबंधन के नेताओं के लिए सिर्फ संन्यास ही है विकल्प…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो