Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश पर सम्राट का निशाना, कहा – नीतीश बाबू , बिहार को अब बख्श दीजिए…. रेल दुर्घटनास्थल का लिया जायजा, अधिकारियों से की बात….

बिहार के बक्सर में रेल हादसे के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डीरेल होने के कारण ट्रेन की 21 बोगियां पलट गईं। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसे के बाद तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। 20 से अधिक लोगों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी बातें की …

सम्राट चौधरी ने फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है … उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कह रहे हैं कि वो फालतू मुख्यमंत्री हैं …. सम्राट चौधरी ने कहा कि  बिहार को अब नीतीश कुमार को बख्श देना चाहिए …

सम्राट चौधरी ने कहा कि रेल दुर्घटना की सूचना अत्यंत ही दुःखद और हृदय विदारक है। अभी अभी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा रेलवे व आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने तथा घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

 

Related posts

बिहार में जन सुराज नेता गजेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान…

Bihar Now

चाणक्या आईएएस एकेडमी पटना ब्रांच ने किया BPSC में असाधारण उपलब्धि के लिए अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह…

Bihar Now

एक्शन मोड में मुंगेर के DM, राइस मिल की मनमानी की जांच करने खुद पहुंचे DM …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो