लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार की नीतीश सरकार और अपने भतीजे सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर हमला बोला है।अपने गृह जिला खगड़िया में आज प्रेस कान्फ्रेस को एड्रेस करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार घृणित अपराध हो रहे हैं।
अफसरशाही चरम सीमा पर है।लेकिन बिहार सरकार इसपर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान का बिना नाम लिए कहा कि उनके जो पांच प्रत्याशी लोकसभा चुनाव जीते है, वह नरेंद्र मोदी के कारण जीते हैं।
उन्होंने कहा कि वह NDA में हैं।लेकिन सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो वह बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।जिसकी उनकी पार्टी अभी से तैयारी कर रही है।
