Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार की “नीति” के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे नवनिर्वाचित JDU MLC !… शिक्षा मंत्री के बयान से असहमत हैं MLC …

बिहार में लागू नई शिक्षक नियमावली का विरोध जारी है.शिक्षक अभ्यर्थी और कुछ संगठन विरोध में उतरे हैं. इस बीच बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर का बड़ा बयान सामने आया . मंगलवार  को मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि नई नियमावली में कोई बदलाव नहीं होगा.

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि नई नियमावली जो आई है उसके समर्थन में लोगों को खड़ा होना चाहिए. इससे राज्य का हित होगा… लेकिन इस नियमावली के खिलाफ कुछ संगठन के साथ साथ  अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के MLC सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है..

कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित जेडीयू विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने नीतीश सरकार की इस नीति के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है.. उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री के बयान से असहमत हूं और नई शिक्षक नियमावली के खिलाफ सड़क पर उतरुंगा…

जेडीयू विधान पार्षद संजीव सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि शिक्षकों ने मुझे यहाँ तक भेजा है इसलिए शिक्षकों के इस मुद्दे को लेकर हम उनके लड़ाई में साथ हैं… नवनिर्वाचित JDU विधान पार्षद संजीव सिंह आज शपथ लिए हैं…

 

बता दें कि सरकार ने हाल ही में 1.78 लाख शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी दी है. यह भर्ती नई नियमावली के तहत होगी. कैबिनेट से फैसला आने के बाद इसका विरोध शिक्षक अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षक कर रहे हैं. क्योंकि नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी होने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी. उन्हें इसमें पास करना होगा. इसलिए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की जा रही है. शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ साथ शिक्षक संघ और अब जेडीयू विधान पार्षद ने भी इसका विरोध किया है…

Related posts

मानवता तार तार, महज 50 रुपए के लिए एक बच्चे की जमकर पिटाई,वसूले गए 5000 रुपए जुर्माना..

Bihar Now

अररिया में ‘रहस्यमयी’ बीमारी से 5 बच्चों की मौत के कारणों का नहीं चला पता, आखिर बच्चे की मौत का कारण क्या ?…?

Bihar Now

कोरोना से बिहार सरकार के एक मंत्री की पत्नी की मौत,एम्स में चल रहा था इलाज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो