Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

नीतीश सरकार के रवैए के खिलाफ अपने घर के बाहर आंदोलन पर बैठे RJD प्रवक्ता…

कोरोना संकट के बीच बाहर फंसे प्रवासी मजदूर व छात्रों की घर वापसी का मामला अब तुल पकड़ लिया है… केंद्र सरकार के गाइडलाइंस के बाद अब विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है…इसी कड़ी में मजदूर दिवस के दिन आरजेडी नेता एक दिवसीय आंदोलन पर बैठ गए हैं …

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी अपने आवास के बाहर एक दिवसीय आंदोलन पर बैठ गए हैं..ये आंदोलन नीतीश सरकार के रवैए के खिलाफ की गई है..इस मौके पर मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार शर्म करो के नारे लगाते नजर आए…

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रवासी मजदूर व छात्रों के खिलाफ नीतीश सरकार के रवैए से आरजेडी बहुत आहत हैं।। इसलिए एक पहले से निर्धारित एक दिवसीय आंदोलन पर हमलोग अपने अपने घर पर बैठें हैं..

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गांइडलाइंस के बावजूद नीतीश सरकार खेल खेल रही है..इससे  सरकार की नीयत व मंशा साफ झलक रही है… इसलिए आरजेडी मांग करती है कि बाहर फंसे छात्रों व मजदूरों को नीतीश सरकार अविलंब घर वापस लाए…

Related posts

बालू माफिया का डांस करते हुए वीडियो वायरल, घंटों बीच सड़क पर ट्रक लगाकर होता रहा डांस, नदारद रही पुलिस !…

Bihar Now

एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

Bihar Now

Best Slots To Play Au

Bihar Now