Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार पर कीर्ति झा आजाद का जोरदार हमला…

अपराधों पर नियंत्रण करने मेंं बिहार सरकार विफल – कीर्ति

File pic
File pic

बिहार में बढ़ते अपराध पर कीर्ति झा आजाद ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है.उन्होंने बिहार नाउ को फोन करते हुए बताया की बिहार में अपराध चरम पर है, लेकिन गठजोड़ की सरकार सिर्फ सत्ता के गांठ सुलझाने में लगी रहती है.

कीर्ति झा आजाद ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण करने में बिहार सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है.जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है और सूबे की सरकार सिर्फ़ और सिर्फ सत्ता बचाने के लिए  तरह तरह हथकंडे अपना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब ये नहीं चलने वाला है क्योंकि जनता जाग चुकी है.जिसका परिणाम बिहार विधानसभा उपचुनाव में दिख गया, जिसमें जनता डबल इंजन के सरकार को आइना दिखाने का काम की है.उन्होंने बिहार नाउ की खबर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है.

साथ ही उन्होंने कहा की देश की राजधानी दिल्ली मेंं  भी अपराधों का कुछ ऐसा ही हाल है.दिल्ली सरकार भी सिर्फ हवा-हवाई बातें करती है,लेकिन जमीनी हकीकत सच्चाई से कोसों दूर नजर आती है.

बता दें की कीर्ति झा आजाद को हाल मेंं ही दिल्ली कांग्रेस कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष का कमान मिला है,जिसके बाद वो लगातार तमाम मुद्दों पर दिल्ली सरकार को आइना दिखा रहे है.कीर्ति झा दरभंगा के पूर्व सांसद रह चुके हैं..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

Related posts

पटना में सड़क विकास के लिए 22.14 करोड़ की योजना को मंजूरी, सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की योजना लागू होने से सुगम होगा यातायात…

Bihar Now

अम्बिकानाथ मिश्र जन्मशती वर्ष समापन समारोह स्मृति ग्रंथ “द हेडमास्टर” का लोकार्पण, लक्ष्मीश्वर एकेडमी की 12 वीं कक्षा में गणित विषय में 95% से अधिक अंक लाने वाले को दी जाएगी रामानुज स्कॉलरशिप…

Bihar Now

अस्थायी परेशानियों के कारण हम बड़े संकट को नहीं करें नजरअंदाज – सचिव, सूचना विभाग

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो