Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार से तेजस्वी यादव का सवाल, पूछा- आखिर कब तक बिहारी पलायन कर बाहर नौकरी करते रहेंगे ?…

कोरोना संकट के बीच बिहार में सियासी घमासान जारी है..पक्ष व विपक्ष में वार पलटवार का दौर जारी है..इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से कुछ सुलगते सवाल किया है… तेजस्वी यादव ने पूछा है कि नीतीश सरकार बताए:-

15 साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया?
15 वर्ष में कितने कल-कारख़ाने और उद्योग लगाए?
15 वर्ष में कितने लाख लोगों का पलायन हुआ?
15 वर्ष में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को किसने समाप्त किया?

इसी के साथ तेजस्वी यादव ने जनता से नीतीश सरकार को इस बार बदल डालने की अपील की है..

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की गौरवशाली शिक्षा प्रणाली को 15 वर्ष में पूर्णत: ध्वस्त कर बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद करने वाली इस सरकार से बदला लेना है।

नए जमाने में जात-पात से ऊपर उठकर हमने एक सुनहरा, नया और विकसित बिहार बनाना है। आख़िर कब तक बिहारी पलायन कर बाहर नौकरी करते रहेंगे? आख़िर कब तक??

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Lady Luck Casino Lula Au

Bihar Now

अध्यक्ष बनते ही एक्शन में नीतीश कुमार, मिशन 2024 पर कई राज्यों के जेडीयू नेताओं के साथ दिल्ली में की मीटिंग…

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?… मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर बीच चौराहे पर फेंका डेड बॉडी…

Bihar Now