Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पटना के सबसे गंदा शहर होने पर तेजस्वी का तंज…कहा – कहीं तो नंबर वन बने नीतीश कुमार…

स्वच्छता सर्वेश्रण 2020 के रिपोर्ट में पटना को देश का सबसे गंदा शहर माना गया है। यही नहीं बिहार इस सर्वे में शामिल बिहार के सभी शहरी निकाह एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुए हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद अब बिहार में सियासत शुरू हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर सीएम नीतीश से विपक्ष अब सवाल पूछ रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा तंज कर किया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ट्वीट कर सीएम नीतीश पर करारा तंज किया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि देश में पटना को गंदगी में नंबर-1 स्थान मिलने पर 15 वर्षों के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को कोटि-कोटि बधाई। चलिए 15 वर्षों में कहीं तो नंबर-1 स्थान प्राप्त किया। चुनावी तैयारी में जुटे तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश पर हमला कर रहे हैं, इस बीच तेजस्वी यादव को बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है।

दस लाख से अधिक आबादी वाले देश के 47 शहरों पटना ने नीचे से टॉप किया है मसलन पटना को सबसे गंदा शहर माना गया है। इस रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता और एमएसली प्रेमचंद मिश्रा ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने नीतीश सरकार से सवाल पूछा है यह रिपोर्ट कांग्रेस सरकार ने नहीं भाजपा सरकार की है जिसके आप सहयोगी हैं। प्रेमचंद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पटना की साफ सफाई के नाम पर करोड़ो करोड़ रुपये कागजों में ही बहा दिया गया है।

Related posts

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

Bihar Now

मुख्यमंत्री जी, ये कैसा विरोध ?… पटना में जेडीयू का अनशन, दिल्ली के उद्घाटन समारोह में JDU सांसद की मौजूदगी ! ….

Bihar Now

बिहार कैबिनेट में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर को मिला 883 करोड़…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो