पटना : बिहार सहित राजधानी पटना में हत्या, मर्डर और लूट की घटना में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। राजधानी पटना में आए दिन अपराध की घटना हो रही है। ताजा मामला पटना के अगमकुंआ थाना अंतर्गत भागवत नगर इलाके से है जहां मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है। लूटेरों ने पत्रकार अभिषेक कुमार झा की मोबाइल ट्रांसपोर्ट नगर के शांति मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक से छीनकर भाग गए।
बताया जा रहा है कि पत्रकार अभिषेक कुमार झा शांति मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने सब्जी खरीदने रहे थे, उसी दरम्यान लूटेरों ने पत्रकार के जेब से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
घटना 1 अप्रैल तकरीबन रात्रि 8 बजे की है …घटना के तुरंत बाद पत्रकार ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अगमकुंआ थाना पहुंचे , लेकिन पुलिस FIR दर्ज करने के बजाए टाल मटोल करती नजर आई और पत्रकार अभिषेक झा को फिर 2 अप्रैल सुबह आने को कहा गया …
पत्रकार अभिषेक झा 2 अप्रैल यानी बुधवार सुबह फिर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी बावजूद थाना पर मौजूद मुंशी ने FIR दर्ज करने के बजाए फिर जांच कर शिकायत दर्ज करने की बातें कही …
इसके बाद पत्रकार अभिषेक झा ने घटना से संबंधित तमाम जानकारियां पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार को व्यक्तिगत तौर पर मिलकर दी…. इस घटना की सूचना व जानकारी एसपी पूर्वी के रामदास और पटना सिटी डिएसपी को मिली..इसके बाद एसएसपी अवकाश कुमार सहित तमाम वरीय अधिकारियों के निर्देश व हस्तक्षेप के तकरीबन 42 घंटे बाद 3 अप्रैल बृहस्पतिवार को शाम में अगमकुंआ थाना की पुलिस हरकत में आई और फिर पत्रकार अभिषेक झा से आनन-फानन में थानाध्यक्ष ने संपर्क साधा और FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई सहित मोबाइल बरामदगी का भरोसा दिया गया ….
