Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में जल जमाव के शिकार RJD नेता की तबीयत बिगड़ी,दिल्ली के निजी अस्पताल में हुए भर्ती…

मृत्युन्जय तिवारी,RJD नेता
मृत्युन्जय तिवारी,RJD नेता

पटना में जल जमाव से पैदा हुए हालात तो अब कुछ ठीक हुए हैं ,लेकिन इसके बाद का असर काफी भयानक साबित होते जा रहा है। जल जमाव खत्म होतो ही लोगों को अब कई तरह के महामारी का सामना करना पर सकता है.

कई लोगों को तो अभी तक डेंगू अपने चपेट में ले चुकी है। और कई इलाके में लोगों की तबीयत इससे खराब होते हुए नजर आ रही है। आज अचानक आरजेडी नेता मृत्यनजय तिवारी की तबीयत खराब हो गई। पटना के राजेन्द्र नगर के निवासी मृत्युनजय तिवारी को जल जमाव को लेकर infection हो गया है। अभी वो दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती है।
आर जे डी नेता तिवारी ने सरकार को जमकर कोसा है। उन्होने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह से फेल है। जल जमाव में लोगों को सहायता पहुंचाने में तो फेल रहा ही,उसके बाद भी महामारी से बचाव के लिए भी तत्पर नहीं है।न फाँगिंग की समुचित व्यवस्था है, न हि छिड़काव का। ऐसे में सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है।

तिवारी ने कहा कि पुरी तरह जनता भगवान भरोसे है । पुरा राजेन्द्र नगर में महामारी फैल गया है.नगर निगम और प्रशासन अनदेखी कर रहा है, गंदगी का अंबार लगा हुआ है ,कोई सुनने वाला नहीं है ।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा की अंत्येष्टि के दौरान हुई मिसफायर मामले में सरकार से दोषी को माफ करने का आग्रह

Bihar Now

दरभंगा में डीलर की मनमानी से परेशान लाभुक… “मजबूरों” के मुनाफाखोर पर लगाम कब ?

Bihar Now

सहरसा के पेट्रोल पंप में लूटपाट, हथियार की नोंक पर 4 बदमाशों ने लूटे, CCTV आया सामने…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो