Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीबिहारराष्ट्रीय

पटना में हो रही तेज बारिश, 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी ..

पटना :   बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है.. पटना सहित बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है.. आज से अगले तीन दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. पटना मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (29 जून) को राज्य के सभी जिलों में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा होने के आसार हैं. पूरे दिन बद्री नुमा मौसम रहेगा. इसके साथ ही प्रदेश के तापमान में भी गिरावट होगी. कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

बिहार के नौ जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, भागलपुर, बांका, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा और सीतामढ़ी शामिल हैं. इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

लोगों को उचित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है. राज्य के लगभग सभी जिलों में सतही हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. कहीं-कहीं झोंके के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.

Related posts

तेजस्वी के आह्वान पर समर्थकों का मिला साथ, दीप व लालटेन जलाकर किया विरोध प्रदर्शन,निक्कमी सरकार को फेंकने का लिया संकल्प..

Bihar Now

Big Breaking: दो पक्षों में गोलीबारी, एक महिला को लगी गोली,हालत नाज़ुक…

Bihar Now

दरभंगा एम्स के लिए MSU ने लिया संकल्प, घर घर से ईंट इकट्ठा कर 8 सिंतबर को AIIMS का करेंगे शिलान्यास, किया पैदल मार्च..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो