Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना : शादी समारोह में अपराधियों ने की फायरिंग, दूल्हे के जीजा और भाई की मौत… “सु”शासन पर सवाल ?…

पटना में अपराधियों का मनोबल सर चढ़ कर बोल रहा है। पटना के दानापुर स्थित खगोल में बीती रात शादी समारोह में जबरन घुस गए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दूल्हे के जीजा और भाई को की गोली लगने से मौत हो गई।

बारात जमुई से आई थी जबकि दूल्हे का जीजा आरा का रहने वाला था। मौके से पुलिस ने 6 गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। इसकी जानकारी दानापुर एसपी दीक्षा ने दी।

बताया जा रहा है कि पटना से सटे दानापुर के खगौल में बीती रात शादी थी। इस दौरान एक अनजान शख्स शादी समारोह में घुस गया। वह ना तो बाराती पक्ष से था ना तो लड़की पक्ष का ही था। बारात में डांस करने के दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ उसकी बहस हो गई।

इसके बाद वह देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह शख्स आठ लोगों के साथ लेकर वापस लौटा। वरमाला की रस्म हो रही थी, तभी हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए।

गोलीबारी की इस घटना में जमुई के मलयपुर के रहने वाले अशोक सिंह के बेटे गोल्डन सिंह और सर्वेन्द्र सिंह उर्फ श्रवण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुजेज को खंगाल रही है। लड़का और लड़की पक्ष दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

जूनियर रवि किशन के नाम से मशहूर लोक गायक रवि किशन के छठ गीत की सोशल मीडिया पर धूम…

Bihar Now

सहरसा में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली… सवालों के घेरे में “सु”शासन ?…

Bihar Now

Club One Casino Fresno Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो