Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पत्रकार हत्याकांड पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा बयान !… बिहार में चलेगा यूपी मॉडल ?…

बिहार में भी क्या यूपी मॉडल वाला राज चलेगा ? मुजफ्फरपुर में मंगलवार (25 जून) की रात हुई पत्रकार शिवशंकर झा की हत्या मामले में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा  ने बड़ा बयान दिया है….

विजय कुमार सिन्हा बीते बुधवार (26 जून) को बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह मुजफ्फरपुर की धरती है, अपराधियों के कानों तक एनकाउंटर की गूंज सुनाई पड़ेगी. कोई भी अपराधी नहीं बचेगा. सरकार सजग है.

इस सवाल पर कि हत्या के बाद पीड़ित परिवार से कोई वरीय पदाधिकारी मिला तक नहीं है. इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं पदाधिकारियों के साथ बैठने जा रहा हूं. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कांड में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी हाल में अपराधी और भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा….

बता दें कि मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले पत्रकार शिवशंकर झा की चाकू से गोद कर हत्या की गई थी. मंगलवार की रात घर से महज चंद कदम की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस शराब माफिया पर हत्या की आशंका जता रही है….

वहीं घटना को लेकर परिजनों, पत्रकार संगठन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. बुधवार को पत्रकार शिवशंकर झा के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद देर शाम दाह संस्कार किया गया. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पूरे मामले को लेकर डीएसपी वेस्ट 2 अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने कहा कि पुलिस की टीम लगाई गई है. मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया शराब माफिया द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Related posts

बिहार में एक जिले के DM भी कोरोना पॉजिटिव, मंगलवार को सूबे में 231कोरोना के मामले आए सामने…

Bihar Now

Breaking : नालंदा में बैंक‌ से 14 लाख की लूट, फायरिंग करते मौके से फरार हुए बदमाश… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Australian Online Casino 10 Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो