Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पप्पू यादव ने थामा “कांग्रेस” का हाथ, पप्पू के जरिए सीमांचल साधने की कवायद !… समारोह में नहीं दिखे बिहार प्रदेश अध्यक्ष ?…

बड़ी खबर बिहार की सियासी गलियारों से जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय कर लिया है .. दिल्ली में आयोजित कांग्रेस मिलन समारोह में तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पप्पू यादव ने कांग्रेस ज्वाइन किया है .. लेकिन इस मौके पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह नदारद रहे…

पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मौजूदगी नहीं रहना अपने आप में बड़ा सवाल है … हालांकि इस संदर्भ में कोई अधिकारिक कारण सामने नहीं आई है …

पप्पू यादव के जरिए कांग्रेस व महागठबंधन सीमांचल को साधने की कोशिश करेगी… पप्पू यादव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे …

बता दें कि पप्पू यादव मंगलवार देर रात लालू यादव और तेजस्वी यादव से पटना स्थित आवास पर मुलाकात की …इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर खास रणनीति पर चर्चाएं हुईं,जिसके बाद आज बुधवार को पप्पू यादव दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है …

Related posts

Bihar Now

रोहतास में बड़ा हादसा, 4 की मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल… श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मचा कोहराम…

Bihar Now

Legit Casino Sites Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो