Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पवन सिंह की फोटो लेकर ज्योति ने संगम में लगाई डुबकी, यूजर ने पूछा- ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’

महाकुंभ को लेकर यूपी के प्रयागराज में इन दिनों संगम में डुबकी लगाने वालों की भीड़ उमड़ी है. आम और खास सभी स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी महाकुंभ संगम घाट पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति की फोटो के साथ संगम में स्नान किया. ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने मेले में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लेकर उनके चाहने वालों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं.

 

महाकुंभ का वीडियो इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने महाकुंभ स्नान का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पति की फोटो को हाथ में पकड़े हैं और संगम में डुबकी लगा रहीं हैं. चुंकी पवन सिंह उनके साथ नहीं रहते फिलहाल दोनों अलग हैं, इसलिए पत्नी ने पति की फोटो के साथ ही डुबकी लगा ली. पति को लेकर उनकी इस श्रद्धा की लोगों ने तारीफ भी की है. यूजर ने कामना की है कि अगले कुंभ स्नान ये दोनों साथ में करें.

ज्योति सिंह के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, ‘इस प्यार को क्या नाम दें. वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पवन भैया अब तो मन जाएंगे’. एक यूजर ने तो काफी बहतरीन कामना की है और लिखा है, ‘हे गंगा मैया इनके पति अगली बार इनके साथ स्नान करें ऐसी कृपा करें मां’. ज्योति सिंह के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है.

ज्योति सिंह की हो सकती है राजनीति में एंट्री

बता दें कि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की इन दिनों राजनीति में एंट्री करने की चर्चा भी तेज है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी, लेकिन अभी सीट का ऐलान नहीं हुआ है. इसके बाद वो पटना में पूर्व सांसद आनंद मोहन से भी मिलीं थीं, जिसके बाद उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई. सूत्रों के मुताबिक ज्योति सिंह जेडीयू के टिकट पर काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

Related posts

कर्फ्यू के दौरान आर्केस्ट्रा रोकने गई पुलिस टीम को खदेड़ा, लोगों ने पुलिस गाड़ी पर फेंकी कुर्सियां…

Bihar Now

Breaking : पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड में आया नया मोड़, JDU विधायक पर हत्या का आरोप !…

Bihar Now

समस्तीपुर में जेडीयू नेता के घर छापेमारी, गाड़ी में शराब और हथियार के साथ कैश बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो