Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहार

पशुओं के साथ हो रहे क्रूरता को रोकने एवं जागरूकता के लिए समाहरणालय में हुई बैठक

प्रभाष चंद्रा , सुपौल


पशुओं के साथ हो रहे क्रूरता को रोकने और इसके लिए जागरूकता के उद्देश्य से समाहरनाल स्थित टीसीपी भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित आवश्यक चर्चा की गयी।

जिसमें मुख्य रूप से एनिमल राइट एक्टिविस्ट गौरी मौलेखी ने इससे संबंधित जानकारियां साझा किया । डीएम महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी , पशुपालन विभाग के अधिकारी सहित पशु क्रूरता निवारण सोसायटी के सदस्य मौजूद थे ।

इस दौरान सूश्री गौरी मौलेखी ने पशु क्रूरता अधिनियम सहित सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे पशुओं तस्करी और बरामद पशुओं के निस्तारण से संबंधित तमाम जानकारी दी । इस दौरान उन्होने कहा कि पशु को ढोने के लिए निर्धरित मानक का उपयोग करने , अवैध पशु बधशाला का संचालन , अधिक दूध देने के लिए दुधारू पशुओं पर ऑक्सि टॉक्सिन इंजेक्शन का उपयोग करने , सीमा पर पशु तस्करी , धार्मिक मान्यता के अनुसार पशु बलि सहित तमाम बातें पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आती है इसके आधार पर ऐसे मामलो में संबंधित पर कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने कहा की ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल बिहार पशुपालन विभाग और पीपुल फोर एनिमल के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुरूप सीमावर्ती सात जिलों में ये अभियान चलाया जा रहा है ।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आखिर हो क्या गया है ?… जवाब देने की जगह मीडिया को क्यों प्रणाम करने लगे नीतीश कुमार !…

Bihar Now

नीतीश-तेजस्वी पर नित्यानंद राय का हमला… BJP के खिलाफ महागठबंधन का मुकदमा झूठा,दमनकारी नीति का सहारा ले रही सरकार…

Bihar Now

Breaking: बगहा में बड़ा हादसा !… स्कूल वैन पलटी, 11 बच्चे घायल, 3 की हालत नाज़ुक …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो