Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

‘पहले यहां कपड़ा नहीं पहनते थे’, सीएम नीतीश की बैठक छोड़कर बाहर निकले RJD विधायक… मुख्यमंत्री के यात्रा पर उठाए सवाल !…

रोहतास:- आज रोहतास में सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक को बीच में ही छोड़कर सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता बाहर निकल गए तथा उन्होंने आरोप लगाया की समीक्षा बैठक में उन्हें अपनी बात नहीं रखने दिया गया।

जब यह सासाराम के विकास से संबंधित बात उठाना चाह रहे थे तो उन्हें मौका नहीं दिया गया। उन्होंने बैठक में कई बार कोशिश किया कि सासाराम के मुद्दों को वह सीएम के समक्ष अपनी बात रखें। लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। क्योंकि सीएम सासाराम आए है। ऐसे में जब उन्हें मौका नहीं दिया गया तो वह बीच बैठक से बाहर निकल गए…

बता दे की सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता बैठक छोड़कर काफी गुस्से में बाहर निकले तथा मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विकास पर चर्चा कम हो रही है। सिर्फ 2005 के पहले का बिहार और बाद के बिहार पर चर्चा करने में ही लोग व्यस्त हैं…

शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार पर बात नहीं हो रही है। सिर्फ बेवजह मुद्दों पर चर्चा कर टाइम पास किया जा रहा है। जब उन्हें मौका नहीं दिया गया तो वह बीच समीक्षा बैठक छोड़कर बाहर निकल गए हैं…

 

Related posts

सीतामढ़ी में अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

Bihar Now

BJP में टूट का डर !… बीजेपी विधायकों को पटना से बाहर ले जाने की रणनीति…

Bihar Now

अपराधी और एसटीएफ के मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो