Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहार

पाटलिपुत्रा हाई स्कूल में होली मिलन समारोह आयोजित, रंग गूलाल के साथ लोगों ने खूब की मस्ती…

पटना :  गणेश दत्त पाटलिपुत्रा हाई स्कूल, कदम कुआँ से 1984 के पूर्व छात्रों का एक पारिवारिक मिलन सह होली मिलन समारोह* रिसोर्ट कुम्हरार,पटना में आयोजित हुआ ।इसमें बड़ी संख्या में मित्र अपने परिवार के साथ शामिल हुए तथा अपने बचपन के दिनों को याद किया।कई दोस्त ऐसे भी थे जो करीब 39 वर्षो के बाद अपने मित्रों से मिल रहे थे औऱ एक दूसरे को पहचानने की कोशिश कर रहे थे।

इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली,कोलकाता,मुंबई, गोवा आदि जगहों से भी पूर्ववर्ती छात्र आये थे। सुस्वादु भोजन के साथ ठंडाई और अबीर गुलाल लगा कर सभी एक-दुसरे को होली की बधाई और शुभ कामना दिये। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कुमार ब्रजेन्द्र सिंह, अजय वर्मा, राकेश कुमार, नूरुल होदा, अजय यादव एवम रोहित शंकर आदि लोगो का काफी योगदान रहा।

Related posts

लाल किले पर आयोजित भारत पर्व में बिहार का पारम्परिक लोक नृत्य ने बांधा समां, थिरकने पर मजबूर हुए श्रोता…

Bihar Now

Change For Sure के रक्तदान शिविर में लोगों ने खुलकर किया रक्तदान, बिहार के तमाम रक्तदाता संगठन और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Bihar Now

Breaking: नहीं रहे आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो