Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पावर स्टार पवन सिंह का बोलबम गाना “काशी में शिव शंकर” का बजा डंका, महज 6 घंटे में मिले 1 मिलियन व्यूज…

सावन में पावर स्टार पवन सिंह के गानों की धूम चारों ओर देखने को मिल रही है। इसी बीच पवन सिंह का एक और नया बोलबम गाना “काशी में शिव शंकर” रिलीज हो गया है। इस गाने ने हर गली मुहल्ले में डंका बजा दिया है।

इस गाने को महज 6 घंटे में 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह तेजी वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह ने “काशी में शिव शंकर” की महिमा का बखान किया है। यह गाना बेहद रोमंचक और श्रद्धा से ओत – प्रोत है। इस गाने को भोजपुरी के सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने शिव भक्तों को इसके धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया है।

लिंक : https://youtu.be/x25p6Z4Ezpg

गाना “काशी में शिव शंकर” को लेकर पवन सिंह ने कहा कि भोले बाबा का आशीर्वाद है कि हमारे गाने को श्रद्धालु और भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना मेरे दिल के करीब है और इस गाने की मेकिंग भी भव्य पैमाने पर की गई है। सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करना मेरे लिए खास भी है। इस कंपनी ने आज तक एक से बढ़ कर एक गाने दिए हैं। अब फिल्में भी लेकर आ रहे हैं। लेकिन उससे पहले सावन में हम लोगों ने मिलकर यह गाना लाया है। उम्मीद करते हैं कि इस गाने को इस साल का सबसे बड़ा गाना हमारे फैंस बनाएंगे। इसमें बाबा की कृपा भी है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भोले बाबा व श्रोता भगवान हैं और उनके मनोरंजन के लिए अच्छे प्रोजेक्ट के साथ आता रहूँगा।

वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी ने बताया कि गाना “काशी में शिव शंकर” और पवन सिंह की सुरमई आवाज का जादू लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। हर गली मुहल्ले में यह गाना गूंजने लगा है। सभी इसे पसंद कर रहे हैं। हमने हमेशा अपने गाने की क्वालिटी से कोई कप्रोमाइज नहीं किया है, इसलिए यह चैनल आज भोजपुरी इंडस्ट्री में लोगों की पहली पसंद बन कर उभरी है। उन्होंने बताया कि गाना “काशी में शिव शंकर” को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में वे खुद अलग – अलग रूप में नजर आए हैं। उनके साथ इस गाने में सौम्या पांडेय हैं। गीतकार भागीरथ पाठक और संगीतकार शुभम राज SBR हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। परिकल्पना दीपक सिंह का है, जबकि सहयोग विकी सिंह, अमित सिंह और अभय पांडेय से मिला है।

Related posts

Free Spins No Deposit Bonus Nz

Bihar Now

Early Morning Gaming Roims Pokies

Bihar Now

बिहार के एक सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां मौजूद, आग पर काबू पाने की कवायद जारी ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो