Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पिंजरे में बंद बार-बालाओं का होता रहा अश्लील डांस, कोरोना गाइडलाइन्स की उड़ी धज्जियां, जिम्मेदार कौन ?…

–राकेश कुमार, आरा

बिहार में कोरोना के बीच बार बालाओं के डांस का वीडियो आये दिन वायरल हो रहा है। सरकार कितनी भी पाबंदी क्यों ना लगा लें। पुलिस शादियों में अश्लील डांस को रोकने में विफल रही है। बिहार के भोजपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां महिलाओं की आज़ादी पर सवाल खड़े कर दिए है। आपने बार बालाओं का डांस स्टेज पर तो देखा ही होगा। लेकिन एक पिंजरे में कैद कर बालाओं को नचाने का वीडियो कम दिखता है। रात भर पिंजरे वाली अश्लील डांस होती रही। पुलिस को इसकी खबर कानों कान नहीं लगी।

बिहार के भोजपुर जिले अंतर्गत कोइलवर प्रखंड में एक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं को पिंजरे के अंदर डांस करवाया गया। शाम से लेकर देर रात तक फूल साउंड पर डीजे की धुन में बार-बालाओं का अश्लील डांस चलता रहा। बाहर खड़े लोग नोट उड़ाते और अश्लील हरकत करते रहे। इस दौरान किसी को भी कोरोना का ख्याल नहीं रहा। इस दौरान ना ही किसी ने चहरे पर मास्क पहना था और ना ही किसी ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल रहा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कोरोना के गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है और अश्लीलता हो रही है।

जहां कोरोना काल में भी लोग शादी समारोह में सैकड़ों की भीड़ जमा कर रहे है। किसी भी जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही कई लोग तो बिना मास्क के ही समारोहों में शामिल हो रहे है। यह वीडियो कल शाम का है। जहां भोजपुर के कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर चौक वार्ड नं 10 में भागलपुर से बारात मोहम्मद नसीम के घर आई थी। इस दौरान कोरोना के नियमों की तो धज्जियां उड़ाई ही गई। साथ ही जमकर अश्लीलता भी परोसी गई। जहां एक पिंजरे के जैसा स्टेज बना कर उसके अंदर बार बालाओं को रात भर डांस करवाया गया। ओस पिंजरे में दो बलाओं के साथ एक लड़का भी था। दोनों बालाएं डीजे की धुन पर डांस करती रही और लोग बाहर से अश्लील हरकत करते रहे।

वहीं इस मामले में बीडीओ बीबी पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है। थाना से बात करके इसपर जांच शुरू किया जाएगा। जांच सही साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कोइलवर गांव के निवासी संजय सोलंकी ने बताया कि बार बालाओं को एक पिंजरे में कैद करके डांस करवाना अमानवीय है। उन्होंने कहा कि पिंजरे को एक बड़े ताला से लॉक कर दिया जाता है। लेकिन बिहार में सरकार जहां महिलाओं को लेकर अपनी सजगता दिखाई है। सरकार महिलाओं के लिए बहुत कुछ कर रही है। ऐसे में एक महिला को पिंजरे में बंद करके लोग अपना मनोरंजन कर यह कहीं से उचित नहीं है।

वहीं एक बार डांसर का कहना है कि अभी लॉकडाउन के दैरान कोई काम नहीं रह गया है। उसने बताया कि इस समय हम लोगो को खाने के भी दिक्कत हो गई है। हम लोग स्टेज पर डांस करते है। एक दिन का पंद्रह सौ रुपया दिया जाता है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो गया है।

 

Related posts

DGP की बढ़ सकती है मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा साइबर क्राइम का मामला

Bihar Now

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला… बिहार में वेब मीडिया को भी मिलेगा सरकारी विज्ञापन… जानिए क्या है पूरी शर्तें !…

Bihar Now

Mgm Grand Casino Sydney Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो