Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

पिकअप वैन की जोरदार टक्कर से लड़की की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने गाड़ी को किया आग के हवाले आरोग्य

 

रवि कुमार, जमुई

जमुई थाना क्षेत्र के जमुई-धरमपुर मुख्य मार्ग के अमारी-धरमपुर मोड़ पर एक ज़बरदस्त सड़क हादसा हुआ जिसमें पिकअप वैन ने साइकिल सवार नाबालिक लड़की को धक्का मार दिया,जिसमें लड़की की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सुरो मंडल की छोटी बेटी मुस्कान कुमारी अपने खेत कलेवा लेके जा रही थी जहाँ उसके माँ बाप और घर वाले धान काटने का काम कर रहे थे रास्ते में ही जमुई की तरफ से तेज़ रफ़्तार से आ रही पिकअप वैन ने अमारी धरमपुर मोड़ पर धक्का मार दिया,ठोकर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

घटना के बाद ड्राइवर पिकअप वैन छोड़कर भागने लगा जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया,ड्राइवर की पहचान पास के ही गाँव अभयपुर का बताया जाता है।ड्राइवर के को बंद कमरे में पा कर उग्र भीड़ ने गाड़ी में आग लगा दी और ड्राइवर को बाहर निकालने की मांग करने लगी,भीड़ को अनियंत्रित देख मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची जहां लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए अपनी मांग जारी रखी साथ ही भीड़ बार बार ड्राइवर को बाहर निकालने की मांग करती रही।

भीड़ को उग्र होता देख पुलिस महकमा अपने दल बदल के साथ मौके पर पहुंची जिसमें जमुई एस.डी.पी.ओ,5 दरोगा के साथ जमुई सीईओ,एस.डी.एम और अन्य प्रशासन मौजूद रहे,वहीं परिजनों ने ज़ोरदार विरोध जताया,जमुई एस.डी.एम., सी.डी.पी.ओ,सीईओ जमुई ने परिवार वालों को समझाकर उचित मुआवजे के आश्वासन के बाद पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं परिजनों में उचित मुआवजे की मांग पूरी न होने पर रोष देखा गया।

तकरीबन 4 घण्टे के खींचातानी के बाद ड्राइवर को स्पेशल पुलिस प्रोटेक्शन में जमुई सदर थाना ले जाया गया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,मां बदहवास हैं वहीं पिता की भी तबियत बिगड़ गयी। लोग बताते हैं कि कुछ दिन बाद इस घर मे मुस्कान की बड़ी बहन की शादी होनी है।

Related posts

अगले आदेश तक सरकारी या गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे ःदरभंगा डीएम

Bihar Now

Betsson Casino Välkomstbonus För Nya Spelare

Bihar Now

Breaking : भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों का उत्पात, दुकान में घुसकर जबरन करा रहे हैं दुकानें बंद…

Bihar Now