Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम के आरोपों पर RJD का पलटवार,कहा – राजद पर लगाया गया आरोप तथ्यहीन और झूठ

पटना 2 सितम्बर 2025, राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने प्रधानमंत्री द्वारा राजद पर लगाए गए आरोप को तथ्यहीन और झूठ करार देते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप पद की गरिमा और मर्यादा के खिलाफ है।

प्रधानमंत्री के मां के बारे में जिस किसी ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है राजद द्वारा उसकी तीखे शब्दों में निन्दा की गई है और आरोपित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस जांच में भी यह स्पष्ट हो चुका है कि आरोपित व्यक्ति का राजद से कोई दूर-दूर का सम्बन्ध नहीं है।

अमर्यादित शब्दों का प्रयोग जिस मंच से किया गया था उसके इर्द-गिर्द भी राजद का कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बावजूद भी यदि प्रधानमंत्री जी द्वारा राजद पर आरोप लगाया जा रहा है तो इसका स्पष्ट मतलब है कि वे लोगों का हमदर्दी पाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मां किसी की भी हो वह सबके लिए आदरणीय और सम्माननीय होती है। देश की जनता जानती है कि किस प्रकार बिहार विधानसभा में भाजपा के एक विधायक द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी की मां जो बिहार की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रह चुकी है

और अभी विधान परिषद में नेता विरोधी दल हैं को गाली दी गई थी। लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी जी की मां को बार वाला, कांग्रेस की विधवा , जर्सी गाय कहा गया। राहुल गांधी को हाईब्रिड कह कर उनके मां को गाली दी गई। एक महिला सांसद को सूर्पनखा कहा गया। एक सांसद की पत्नी को 50 करोड़ का कॉलगर्ल कहा गया। एक महिला मुख्यमंत्री को ‘दीदी ओ दीदी ‘ कह कर माखौल उड़ाया गया।

एक केन्द्रीय मंत्री द्वारा एक टीवी चैनल पर राहुल और तेजस्वी को वर्णसंकर कह कर उनके मां को गाली दी गई। एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट में भाजपा प्रवक्ता द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता के मां को गाली दी गई। राजनीतिक विरोधियों के लिए बच्चा पैदा करने वाला , मुजरा करने वाला , मंगलसूत्र और भैंस चुराने वाला जैसे विशेषणों का प्रयोग किया गया।

इसलिए सत्ता जाने के पूर्वानुमान से घबराई भाजपा द्वारा जो माहौल बनाने का जो दांव चला गया है वह उल्टा हीं साबित होने वाला है।

Related posts

देशव्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के सूत्रधार कहे जाने वाले त्यागमूर्ति आर एल चंद्रापुरी का जीवन संकलन हिंदी विकिपीडिया पर उपलब्ध…

Bihar Now

जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी झड़प, भतीजे की चाकू गोदकर हत्या..

Bihar Now

बिहार: सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, 7 बार किया फोन, लॉरेंस गैंग का आया नाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो