Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी के मंच पर बोले नीतीश, अब जीवन भर आपके साथ रहेंगे, अब इधर – उधर नहीं जाएंगे…

पीएम नरेंद्र मोदी करीब 20 महीने बाद बिहार दौरे आए हैं। गया एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने पीएम की अगुवानी की। इसके बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार एक ही हेलिकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए।

थोड़ी देर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी बेगूसराय में रैली होगी। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने इस रैली में बड़ी बात कही है…

नीतीश कुमार ने कहा कि – आज बहुत खुशी की बात है यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए हैं। मुझे बड़ी खुशी है कि लाखों की संख्या में आप आए हैं। सबसे पहले पीएम मोदी जी स्वागत करता हूं।

आज बहुत खुशी की बात है कि आज इतने कार्यक्रम का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा। यह सभी योजनाएं महत्वपूर्ण और जरूरी था। बहुत खुशी की बात है कि सारे काम तेजी से किया जा रहे हैं..

इसके आगे सीएम नीतीश ने कहा कि – आज वापस से आप यहां आए हैं तो काफी खुशी की बात है, आप पहले आए थे तो इधर हम गायब हो गए थे तो फिर हम आपके साथ हैं। हम आपको आशश्वत करते हम आपको साथ जीवन भर रहेंगे अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं अब रहेंगे आपके साथ ही कहीं भी नहीं जाएंगे।

इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि- 400 सीट आप जीतिएगा यह हमको पूरा भरोसा है। विकास होगा तो इसका श्रेय हम आपको देते रहेंगे। आपको इसका क्रेडिट मिलेगा। आपस में कोई विवाद नहीं करना चाहिए मिलजुलकर काम करना चाहिए..

वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि- हम यही चाहते हैं कि बिहार वाला काम तेजी से हो जाए। हमलोग तो एक ही साथ हैं न 2005 से, हम लोग मिलकर लगातार कितना काम किए हैं पहले जानते हैं कि कहीं कोई काम होता था। कहीं जाने का जगह नहीं था कोई पढ़ना नहीं था तब हम लोग साथ आए तो मिलकर किए है।

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सीएम नीतीश ने आभार जताया। नीतीश कुमार ने कहा कि कई सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। जिसमें कई फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़कों की बात कही थी। मेरी सभी मांगें मान ली गई हैं। बिहार में संपन्नता स्थापित करने के लिए ये परियोजनाएं बेहद जरूरी है। जिसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद दे रहा हूं।

धर, नीतीश कुमार ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि आपके द्वारा जो काम हो रहा है और राज्यों के द्वारा जो काम किया जा रहे हैं सब मिलजुलकर एक साथ किया जाए। हम चाहते हैं कि सबकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो और सब लोग खूब आगे बढ़े यही हमारी इच्छा है। आज मुझे काफी खुशी है कि प्रधानमंत्री यहां आए हैं और मुझे आशा है की हमेशा आते रहेंगे…

Related posts

70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी,श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप…दरभंगा की बेटी प्रिया ने लहराया परचम,10 वीं रैंक लाकर बढ़ाई मिथिला की शान …

Bihar Now

दिनदहाड़े गोली कांड से दहला दरभंगा, एक निर्दोष स्थानीय युवक की गोली लगने से मौत …

Bihar Now

लालू यादव ने राहुल गांधी को सिखाया बिहारी मटन बनाना, लालू यादव ने अपनी यादें साझा की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो