Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी पर तेजस्वी का तंज… कहा – जुमले ने 2014 और 2019 का चुनाव जिताया, अबकी बार झांसे में नहीं आएगी जनता…

कुंदन कुमार विमल, जहानाबाद

जहानाबाद जिले में पहली जून को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर बुधवार को राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।

नामांकन के बाद जहानाबाद के गांधी मैदान के सभास्थल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पहुंचकर लोकसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस मौके पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोगों को महागठबंधन से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर चुनाव जिताने की अपील की। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को भगाना है और इंडी गठबंधन की केंद्र में सरकार बनाना है।

लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में मोदी जी झूठ बोलकर चुनाव जीत गए थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भी दावा किया गया था कि मोदी आएगा तो महंगाई भगाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा जैसे जुमले बोलकर चुनाव जीत गये थे। लेकिन इस बार नरेंद्र मोदी का झूठ लोग समझ गए हैं। इस बार नरेंद्र मोदी के झांसे में लोग आने वाले नहीं हैं।

Related posts

पंजाब के तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर -ट्राली में ब्लास्ट, 3 की मौके पर मौत,50 से ऊपर घायल…

Bihar Now

विधानसभा में आंखों पर काली पट्टी बांध कर विरोध कर रहे विपक्ष, पटना DM, SSP सहित तमाम दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त की मांग..

Bihar Now

कटिहार जेल से लाये गए विचाराधीन कैदी इलाज के दौरान सहरसा से फरार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो