Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना,हत्थे चढ़े ATM काट रहे जालसाज…

बेगूसराय में आज अहले सुबह पुलिस की तत्परता से चोरी की एक बड़ी घटना को होने से पहले ही असफल किया गया । मामला नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज की है।

आज तकरीबन 3:00 बजे सुबह में नगर थाने की पुलिस को मुंबई से एक कॉल आया जिसमें कहा गया की मीरगंज में ममता होटल के सामने एचडीएफसी बैंक के एक एटीएम को काटा जा रहा है और चोरों के इस प्रयास के बाद मुंबई में सायरन बजी है।

सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा तत्क्षण दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां से उन्होंने टूटे हुए कीपैड सहित एक चोर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया शख्स अर्द्ध विक्षिप्त दिखाई देता है ।

फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर नगर थाने लाकर पूछताछ कर रही है । अब पुलिस छानबीन के बाद पता चल पाएगा कि घटना की पूरी सच्चाई क्या है । फिलहाल एक बड़ी बारदात को होने से पहले ही टाल दिया गया ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

लॉक डाउन 4 को लेकर बिहार सरकार की गाइडलाइंस जारी, सर्शत कपड़े की दुकान खोलने की अनुमति..

Bihar Now

“बिहार में कहां हो रहा है क्राइम ?… कौन बोलता है कि अपराध हो रहा है ?… सूबे में सबसे कम है क्राइम” … अपराध पर नीतीश का बड़ा बयान …

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार, क्या यही है “सु”शासन की सरकार ?…

Bihar Now