Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पुलिस की बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज को लेकर पप्पू यादव का 19 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान !

गैंगरेप के खिलाफ पटना के सड़कों पर चल रहे प्रदर्शनकारियों पर पटना पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज के बाद अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज में पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मनीष यादव कि घायल की सूचना मिलते ही पप्पू यादव बिफर पड़े।

पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है पप्पू यादव ने हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार नागपुर के चरणों में जा चुके हैं। इसलिए जन विरोधी  हो गए हैं, और राज्य में आम लोगों पर पुलिसिया अत्याचार करवाते हैं।

इसके खिलाफ पप्पू यादव ने 19 दिसंबर 2019 को बिहार बंद का आह्वान किया है। पप्पू यादव ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार को नीतीश कुमार की पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पीटा है । मनीष कुमार की पिटाई हिरासत में लेने के बाद की गई है। दरअसल पुलिस ने मनीष को इतना पीटा वह अभी अस्पताल में भर्ती है। साथ ही उसे समाचार लिखे जाने तक जमानत नहीं दी गई है।

पप्पू यादव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा मनीष कुमार को जमानत नहीं देने के पीछे कहीं ना कहीं राजनीतिक साजिश है। जबकि कानून के हिसाब से आंदोलनकारियों को अभी तक जमानत मिल जानी चाहिए।

पप्पू यादव ने ट्विटर के माध्यम से केंद्र सरकार पर भी हमला बोला उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी देश को रेप की राजधानी बना दिया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को रेप की उपराजधानी बना दिए हैं इन दोनों को जनता इनके मौजूदा आवाज से बाहर निकाल कर रख दें ताकि उनको पता चल सके जनता की ताकत कितनी होती हैं।

 

 

Related posts

बिहार की बेटी ने UPSC में लहराया परचम…सेकेंड टॉपर बन कर बक्सर की गरिमा ने बढाई बिहार की “गरिमा”…

Bihar Now

Breaking : बिहार के कई जिलों के मंडलकारा में छापेमारी, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, सकते में प्रशासन…

Bihar Now

Free Bonus Casino Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो