Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार…

कटिहार मेंगुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा पुलिस ने बीते रात्रि छापामारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ मारुति कार एवं उसकी तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमर कांत झा ने बताया कि कोढ़ा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार को सूचना मिला कि शराब तस्कर मारुति कार में शराब भरकर दूसरे तस्कर को डिलीवरी देने वाला है सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तथाकथित मारुति कार को बासगाढ़ा चौक पर कोढ़ा पुलिस ने पकड़ लिया।

कार की तलाशी के दौरान विक्की से 73 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई जिसमें बीयर रॉयल स्टैग इंपीरियल ब्लू रॉयल चैलेंज की बोतलें शामिल है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर बांसवाड़ा गांव के राजकमल मेहता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा की गई तफ्तीश में इन्होंने चार अन्य तस्करों का नाम बताया है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। मैंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करों पर छापामारी निरंतर जारी रहेगा छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस अवर निरीक्षक हरिप्रसाद यादव रामबहादुर शर्मा सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

सुमन मिश्रा, बिहार नाउ, कटिहार

Related posts

कोरोना के आंकड़ों को लेकर सहरसा जिला प्रशासन कंफ्यूजड क्यों ?…अभी तक सहरसा में कोरोना पाज़िटिव मरीज का आंकड़ा 8 या 9 या फिर 10 ?

Bihar Now

Pokies In Australia With Bonus Rounds

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, गोपालगंज में एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो