Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रख्यात डॉक्टर डॉ.आमोद कुमार झा को मिला “स्वास्थ्य सेवा” सम्मान, चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल …

पटना : आज रविवार को इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ जिसका विधिवत उद्घाटन महामहिम राज्यपाल बिहार एवं एन एम ओ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं सेवाभावी चिकित्सक डॉ आमोद कुमार झा को राष्ट्रवादी व सेवाभावी संगठन ‘नेशनल मेडिको आर्गेनाइजेशन” बिहार प्रांत एवं सेवा भारती संस्था द्वारा अयोजित भव्य सम्मान समारोह में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कर कमलों से ” स्वास्थ्य सेवा’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डा आमोद कुमार झा को स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य सेवा यात्रा में सक्रिय योगदान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में लोक कल्याण हेतु उनके प्रयासों के लिए दिया गया है । डा आमोद कुमार झा वर्तमान में दरभंगा जिला के एक कुशल चिकित्सक होने के साथ ही नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के प्रांत संपर्क सहप्रमुख एवं आईएमए के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष हैं।

डा.झा चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी निःस्वार्थ सेवा भावना एवं लोक कल्याण व्यक्तित्व के कारण एक अलग पहचान रखते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सको एवं समाज सेवियों में हर्ष का माहौल है । डॉ. राजेश झा, डा.आर के राजन, डा टी एन झा, डा प्रशांत, डा भारत कुमार, डा शीला साहू, डा सुशील कुमार, डा कन्हैया झा , डॉ अमिताभ सिन्हा ,श्री अमरनाथ झा, डॉ कामेश्वर सिंह एवं डा सुभाष सिंह सहित दर्जनों चिकित्सको ने बधाई दी।

इस उपलब्धि पर संपूर्ण मिथिलांचल चिकित्सा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Related posts

बीजेपी दफ्तर में बैठकर जाम छलकाते जिलाध्यक्ष, वीडियो वायरल, ‘सु’शासन राज में ये कैसी शराबबंदी ?…

Bihar Now

दहेज प्रताड़ना के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार, अवैध संबंध में संलिप्त होने का भी आरोप…

Bihar Now

शिक्षकों के लिए खुशखबरी !… शिक्षा विभाग ने छठ की छुट्टी के अवधि को बढ़ाया, खरना के दिन भी छुट्टी घोषित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो