Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

प्रणब मुखर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…कहा- प्रणब मुखर्जी जी के जाने से हुई है व्यक्तिगत क्षति…

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है…मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रणब मुखर्जी प्रख्यात राजनेता कुशल प्रशासक प्रखर वक्ता एवं राजनीति के ऐसे अजातशत्रु थे जिन्हें पक्ष या विपक्ष समान रूप से आदर और सम्मान देते थे..

.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत के 13 राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2012 से 2017 तक देश की सेवा की वर्ष 2019 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया पांच दशक के अपने शानदार राजनीतिक जीवन में उन्हें रक्षा भी विदेश राजस्व परिवहन संचार आर्थिक मामले वाणिज्य उद्योग समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री होने का गौरव हासिल है.

..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनका जाना एक युग का अंत है अपने सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण वे सर्वप्रिय थे प्रणब मुखर्जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा है और उन्होंने कई मौकों पर मेरा मार्गदर्शन भी किया है..उनके निधन से देश की राजनीति में शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गई है उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है….

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Big Breaking : देशभर में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन 4 …

Bihar Now

Electronic Pokies Payout Ratio

Bihar Now

Breaking : बिहार में फिर गिर गया एक और पुल, दो दिनों में दूसरा पुल ध्वस्त… बीते 19 दिन में 14 पुल गिरा, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो