Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

प्रतिरोध दिवस मनाते हुए TET शिक्षकों ने निकाला मौन मार्च..

▪संघर्ष समिति के राज्यव्यापी आह्वान पर बेगूसराय में टीइटी शिक्षकों ने निकाला मौन प्रतिवाद मार्च
▪मुंह पर काली पट्टी बांध अंबेडकर चौक से भगत सिंह चौक पहुंचा जुलूस
▪प्रदेशभर में शिक्षक आंदोलन पर दमन के खिलाफ लोकतंत्र की लगाई गुहार
▪शिक्षकों का निलंबन वापस हो – सहायक शिक्षक का दर्जा मिले
▪वेतनवृद्धि नही – नियमित शिक्षकों की भांति वेतन और सेवाशर्त मिले
▪दमन के बावजूद समान वेतन के लिए जारी रहेगी शिक्षक हड़ताल

बेगूसराय,: शिक्षक आंदोलन पर बर्बर दमन के खिलाफ बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रतिरोध दिवस मनाते हुए जिले के शिक्षकों ने बेगूसराय में मौन प्रतिवाद मार्च निकाला । मुंह पर काली पट्टी बांध अंबेडकर चौक से मेन रोड नगरनिगम मोड़ होते हुए शहीद स्मारक टेढ़ीनाथ चौक तक शांतिपूर्ण ढ़ंग से जुलूस निकालते हुए शिक्षकों ने प्रतिवाद सभा आयोजित की । उससे पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर शिक्षकों ने माल्यार्पण भी किया।

प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में बिहार के समग्र शिक्षक समाज को सारी हिचकिचाहट छोड़ और भी अधिक दृढ़ता से आवाज बुलंद करना चाहिए कि यह चरम भेदभाव अब और नही चलनेवाला ।

सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को एडहाकिज्म, संविदा, अनुबंध, और प्रोजेक्टिकरण के हथियारों से ध्वस्त करने की सरकारी साजिशों का हम पुरजोर जवाब देंगे । शिक्षकों के लिए समान वेतन- सेवाशर्त व राज्यकर्मी का दर्जा एवं सार्वजनिक शिक्षा बजट में बढ़ौतरी और कारगर बुनियादी ढ़ाचें के बगैर सार्वजनिक शिक्षा को नही बचाया जा सकता है ।

शिक्षा के मौलिक अधिकार पर सरकार द्वारा बढ़ते नीतिगत हमलों की मुखालफत वक्त का तकाजा है । दमन के जरिये शिक्षक आंदोलन को कदापि नही दबने देंगे । शिक्षक समाज अपने लोकतांत्रिक आंदोलनों को और तेज करेगा ।
मौके पर मौजूद प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल विकास और जिला उपाध्यक्ष नीतेश रंजन ने कहा कि नियोजित शिक्षक धमकियों और दमन का मुकाबला करते हुए अपनी हड़ताल जारी रखे हुए हैं । शिक्षामंत्री वार्ता के नामपर हवा हवाई बयानबाजी कर रहे हैं । सरकार को नियोजित शिक्षकों की मांगों के बारे में भलीभांति पता है ।

सरकार को वेतनवृद्धि और वार्ता की बयानबाजी के बजाय एक साथ तमाम नियोजित शिक्षकों को समान वेतन और सेवाशर्त की घोषणा करनी चाहिए ।
मौन प्रतिवाद मार्च के दौरान जिला उपाध्यक्ष रामकरण चौरसिया, जिला कार्यालय सचिव धर्मांशु झा, जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार, जिला प्रवक्ता राधेश्याम कुमार सिंह, रणधीर सिंह , जिला सचिव सुमित कुमार सिंह, अभिषेक रंजन, नीरज नयन, नितीन प्रकाश, रंजीत बसु, अजय युवराज, मृत्युंजय पाठक, विक्रांत कुमार, पवन कुमार, शंभु कुमार, अमीन सादिक, हर्ष कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कैलाश राय, चंदन शर्मा, हेमंत कुमार, ललित कुमार, विकास कुमार, पप्पु कुमार, कंचन कुमार, मनटुन कुमार, देव कुमार, हर्ष कुमार आनंद कुमार, भाष्कर कुमार, पंकज कुमार, कुंदन कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Best Win Rate Safe Pokies

Bihar Now

Gambling Pokies No Download Or Registration

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ… BJP विधायक नीतीश मिश्रा ने मैथिली भाषा में ली शपथ…

Bihar Now