Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

फसे हुए बिहार के लोगों के लिए सरकार ने जारी किए नंबर,कॉल करने पर मिलेगी मदद…

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस वजह से बाहर काम करने वाले बिहार के लोग फंस गए हैं और वे अपने घर वापस आने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए अब बिहार सरकार आगे आई है। ये तीनों नंबर चौबीस घंटे और सातों दिन (24×7) सेवा में रहेंगे। स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर (011-23792009, 011-23014326 और 011-23013884) पर शिकायत करने वालों को पदाधिकारी सभी तरह का सहोयग प्रदान किया जाएगा।

इन लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से दो और नंबर जारी किए गए हैं। इन दो नंबरों 981831252 और 9773711261 पर कॉल कर लोग सहायता मांग सकते हैं। इन दो नंबरों के अलावा भी सरकार ने अन्य नंबर जारी किए हैं। बिहार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कोषांग पदाधिकारियों का नंबर जारी किया है। 9476191436 नंबर पर कॉल कर आप अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार से बात कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा 9431019731,7631499034,9973904546 इन तीन नंबरों पर कॉल करने पर भी बिहार सरकार आपकी मदद के लिए आगे आएगी।

बिहार सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों की मदद के लिए अधिकारियों की एक टीम भी बनाई है। यह टीम दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था देखेगी। आपको ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल करके जानकारी देनी होगी। इसके बाद टीम आपकी मदद की व्यवस्था करेगी।

Related posts

अलर्ट के बावजूद अपराधियों का तांडव जारी, सीतामढ़ी में एक शख्स की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

Secure Pokies With Welcome Bonus Win Real Cash

Bihar Now

छठ घाट की सफाई के दौरान मिला शव, इलाके में सनसनी…

Bihar Now