Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

फार्म में आग लगने से लाखों की क्षति, कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया…

थाना क्षेत्र के गढ़पुरा मालीपुर मुख्य पथ पर सुंदरबन चौक के समीप गुरुवार की देर रात वंदना पोल्ट्री  फॉर्म मेंआग लगने के दौरान लाखों रुपए का नुकसान होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार कोरैय निवासी सुनील सिंह के बंदना पोल्ट्री अंडा फॉर्म में देर रात अचानक आग लग गई ,गनीमत कहें की रात्रि 12:30 बजे के करीब गढ़पुरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सी पी महतो पुलिस बल के साथ रात्रि गस्ती में निकले हुए थे जिस दौरान ड्राइवर प्रमोद कुमार की नजर मुर्गी फार्म की ओर परी तो आग की लपटें देख गाड़ी रोककर फॉर्म के अंदर सोए हुए कर्मियों को आवाज देकर जगाया एवं गढ़पुरा थाना में कार्यरत मिनी अग्निशमन वाहन कर्मी को अविलंब घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना दिया।

सूचना पाते ही गढ़पुरा थाना में कार्यरत अग्निशमन कर्मी विक्रम कुमार गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग काफी भयानक लगी हुई थी जिसके बाद बखरी अनुमंडल में दमकल कर्मियों को सूचित कर अविलंब आने को सूचना दिया।जिककी सूचना पर लगभग डेढ़ घंटे बाद बखरी से अग्निशमन वाहन कर्मी पहुंचकर दोनों ही दमकल वाहनों के मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इ

संबंध में पोल्ट्री फॉर्म संचालक सुनील कुमार ने बताया कि फॉर्म में करीब नौ हजार बच्चे है जिसमें 600 के करीब मुर्गी की  झुलसकर मौत हो चुकी है, बाकी अन्य बच्चों की भी हालत खराब है। अगलगी की घटना को लेकर फॉर्म संचालक के द्वारा गढ़पुरा थाना में आवेदन देकर दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रदीप झा, बेगूसराय

Related posts

Pokies 150 No Deposit

Bihar Now

पुलिस विभाग के बाद अब छपरा कोर्ट में कोरोना की एंट्री…

Bihar Now

Big Breaking : नीतीश सरकार ने देर रात 22 IAS अफसरों का किया तबादला,बदले गए 12 जिलों के DM…

Bihar Now