Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

‘फूलपुर में FOOL बनेंगे नीतीश, RCP सिंह का नीतीश पर तंज…. बिहार में ऐसा कौन सा काम किया जो उत्तर प्रदेश में लोग उनको देंगे वोट…

उत्तर प्रदेश में नीतीश बाबू ने कौन सा काम किया है? पिछले 5 वर्षों से कभी उत्तर प्रदेश गए हैं। कभी इनका कोई लगाव रहा है उत्तर प्रदेश से। आप वहां जाइएगा तो क्या कहिएगा? किस चीज का माहौल बनाइएगा वहां तो लोग पूछेगा ना। यह बात है एक जमाने में नीतीश कुमार के काफी करीबी कहे जाने वाले और वर्तमान में भाजपा ज्वाइन करने वाले नेता आरसीपी सिंह ने कही है

आरसीपी सिंह ने कहा है कि- नीतीश कुमार जी फूलपुर कौन सा एजेंडा लेकर जाएंगे। बिहार में बिहार का कौन सा मॉडल वहां प्रस्तुत करेंगे। इन्होंने तो कुछ किया ही नहीं है। व्यवस्था ध्वस्त है दिनदहाड़े लूट और हत्या की घटनाएं घटित हो रही है तो फिर वह फूलपुर क्या लेकर जाएंगे। पिछले 5 साल से कभी वह उत्तर प्रदेश गए हैं जो उत्तर प्रदेश से उनका लगाव होगा।

उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी चुनाव लड़े थे ना अभी कुछ दिन पहले हुआ था वहां विधानसभा चुनाव। जहां-जहां चुनाव लड़े वहां कोई गलती से ईवीएम बटन दबा दिया बस उतना ही वोट आया बाकी इनका कोई वोट भी आया है। वहां जाएंगे ना तो फूलपुर बोल रहे हैं ना तो अंग्रेजी में एक शब्द होता है फूल तो वहां लोग यहीं बनाएंगे उनको। इसलिए इनके जो नेता पतंगबाजी जो इनके नेता लोग कर रहे हैं उससे कुछ नहीं होने वाला है।

Related posts

Breaking : स्कूल के कमरे से गायब छात्रा का शव बरामद, पंखा से लटका मिला शव… शिक्षकों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Bihar Now

बिहार के बाहुबली विधायक पर कानून का शिकंजा !.. कई संगीन अपराधिक मामलों में बढ़ी मुश्किलें…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो