Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बच्चा चोरी के जुर्म में महिला एवं पुरुष की पिटाई

राजीब झा / सहरसा

इन दिनों बच्चा चोरी की घटना के अपवाह में एक महिला और उसके एक संबंधी को लोगों ने जमकर पीटा । हालांकि पिटाई के बाद पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर यह देखा गया की किस कदर महिला की पिटाई की गई । उसके साथ जो युवक था वह भी खुन से लथपथ नजर आया।

घटना यही खत्म नही हुआ बल्कि उस व्यक्ति को पीटते हुए थाना लाया गया। जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ उत्तरवारी पंचायत के वार्ड नंबर 03 की घटना बताई जाती है। आम लोगों के अनुसार अनजान एक महिला और युवक को लोगों ने घूमते हुए देखा और लोगों ने बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए बच्चा चोर का हल्ला कर उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया।

अब सवाल यह उठता है कि कितना लोगों की मानसिकता खत्म हो गयी कि निर्णय अपने से लेने लगे है। अक्सर सरकारी महकमे के द्वारा सूचना जारी किया जाता है किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में नही लें बाबजूद लोग बिना कुछ सोचे समझे कानून को हाथ में ले लेते हैं। हालांकि इस मसले पर जिला के पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने लोगों से अपील की है की किसी तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे उनके साथ मारपीट नही करें और अपने हाथ मे कानून न लें इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को दें।ताकि पुलिस पुरे मामला की गहराई से जाँच कर करवाई कर सके।

कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें – एसपी

 

Related posts

मानवता हुई शर्मसार !… मुजफ्फरपुर में दलित महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई, पति के साथ बदसलूकी

Bihar Now

मंत्री संजय झा ने‌ की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से‌ मांग, दिल्ली से दरभंगा के लिए दें सेमी हाईस्पीड ट्रेन…

Bihar Now

बिहार में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव, किस सीट पर कब होगी वोटिंग ?…..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो