Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बागी बीजेपी नेता ने लगाए पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप, कहा – इस बार बीजेपी को नकार देगी जनता..

बेगूसराय विधानसभा में भाजपा के लिए इस बार का चुनाव कठिन नजर आ रहा है। एक तरफ जहां भाजपा के द्वारा प्रत्याशी को टिकट जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर अपने सगे संबंधियों को टिकट दिलवाने का आरोप लगाया तो वही भाजपा से टूटकर कई बागी प्रत्याशी मैदान में आ गए ।

बागी प्रत्याशियों के विरुद्ध भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने भी कार्रवाई करते हुए बागी प्रत्याशी हीरा पोद्दार, संजय गौतम सहित पूर्व जिला अध्यक्ष जयराम दास को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। इसी के आलोक में आज बागी प्रत्याशी हीरा पोद्दार ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया गया और उनकी प्रतिष्ठा को ताक पर रखते हुए धनबल बाहुबल को देखते हुए धन बली को टिकट दिया गया है । लेकिन जनता इस बार उन्हें नकार देगी और इस हार का सारा दायित्व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर होगा । तो वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष जयराम दास ने भी हीरा पोद्दार का खुले शब्दों में समर्थन किया।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

कांग्रेस उसी CAA का विरोध करती है,जिसका पाकिस्तान करता है : गिरिराज सिंह

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट, बंदूक की नोंक पर वारदात… खोखला साबित हुआ बेहतर पुलिसिंग का दावा !…

Bihar Now

बिहार कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष मदन मोहन झा ने जेडीयू थामने की खबरें पर दर्ज की आपत्ति , कहा – ऐसे लोगों की राजनीतिक समझ पर तरस आती है, ‘हाथ’ के साथ हूं और डट कर रहूंगा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो