Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बापू के भजन पर “अटल समारोह” में संग्राम ?… गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी, केंद्रीय मंत्री को लगाने पड़े जयश्री राम के नारे…

पटना में गुरुवार को अटल समारोह में संग्राम शुरू हो गया, जब कार्यक्रम में गायिका ने बापू के भजन को ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,सबको सन्मति दे भगवान गाना शुरू किया … गायिका देवी के इस भजन के बाद कार्यक्रम में बैठे लोगों आपत्ति जताई शुरू कर दी, जिसके बाद गायिका को माफी मांगनी पड़ी और पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे को  जय श्रीराम के नारे लगाने पड़े….

बता दें कि पटना में गुरुवार को अटल जयंती समारोह में महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राज राम… को लेकर हंगामा हो गया। भजन गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी। जय श्रीराम के नारे लगाने पड़े तब जाकर मामला शांत हुआ और कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ।

उधर, इस घटना पर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का भजन गाया तो नीतीश कुमार के भाजपाई साथियों न हंगामा कर दिया। ओछी समझ के लोगों की भावनाएं आहत हो गई।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने 25 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में ‘मैं अटल रहूंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया था।

गायिका देवी को कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम में देवी ने ‘भारत माता की जय’ और ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने जब रघुपति राघव राजा राम गुनगुनाना शुरू किया। देवी ने जब भजन की लाइन ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाया तो सभागार में मौजूद करीब 60-70 युवा कार्यकर्ता नाराज हो गए। इसके बाद सभी अपने स्थान पर खड़े होकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे।

इस पर गायिका देवी ने कहा- भगवान हम सभी के हैं और उनका उद्देश्य केवल राम को याद करना था। हालांकि, इसका असर नहीं हुआ, तो आयोजकों ने बीच में हस्तक्षेप किया। आयोजकों के हस्तक्षेप से भी जब बात नहीं बनी, तो देवी ने कहा ‘भगवान हम सभी के हैं। अगर आपके दिल को ठेस लगी है, तो मैं सॉरी कहती हूं।’

इसके बाद भी लोग संतुष्ट नहीं हुए और नारे लगाते हुए बाहर निकलने लगे। इस पर देवी ने भी ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया। फिर आयोजकों ने मंच से कहा कि भारत मां की हम सभी संतान हैं। इस तरह से हम अपना परिचय नहीं देते हैं।

Related posts

महावीरी अखाड़ा मेले में चाकूबाजी से मची भगदड़, झड़प में एक की मौत, 4 लोग जख्मी…

Bihar Now

महागठबंधन को लीड करें कांग्रेस, महागठबंधन में वरिष्ठ नेताओं की हो रही उपेक्षा – पप्पू यादव

Bihar Now

भागलपुर में मां दुर्गा, राम दरबार, राधा-कृष्ण की मूर्ति तोड़ी… भीड़ ने थाना घेरा, सड़क जाम कर आगजनी और प्रदर्शन, भारी फोर्स तैनात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो