Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराष्ट्रीय

बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह की तैयारी के लिए रोहतास एवं भोजपुर का किया सघन दौरा – सम्राट..

भोजपुर |21 अप्रैल 2022 | सम्राट चौधरी मंत्री पंचायती राज विभाग बिहार सरकार ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह के 23 अप्रैल 2022 को जगदीशपुर के ऐतिहासिक धरती पर विजयोत्सव के रूप में तिरंगा के साथ मनाए जाने की तैयारी हेतु रोहतास कैमूर भोजपुर जिला का सघन दौरा कर लोगों को कार्ड और पीला चावल हाथ में अर्पित कर कार्यक्रम को विश्व कीर्तिमान बनाने का आग्रह किया | सम्राट चौधरी का लोगों ने गर्मजोशी से जगह-जगह स्वागत किया |
रोहतास जिला के विक्रम गंज मे पूर्व विधायक श्री राजेश्वर राज जी के आवास पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया |इसके साथ ही अली गंज ग्राम वासियों से कार्यक्रम में आने का आह्वान किया [
भोजपुर जिला केजगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत तेंदूनी , तीन मूर्तियां बॉली पुर और दावा पंचायत का दौरा कर त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि के साथ-साथ आमजन को आने का आह्वान किया |लोगों का उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि 23 अप्रैल 2022 के तिरंगा कार्यक्रम में बिहार के कोने – कोने से लाखों लोग तिरंगा के सम्मान में जुटेंगे और देश के लोह पुरुष समान दृढ़ निश्चय वाले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का उत्साहवर्धन करेगा |

Related posts

पटना में एक और मर्डर, बालू कारोबारी रमाकांत की हुई हत्या, “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

Boulder Bucks Online Slot

Bihar Now

अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने को लेकर पटना में हवन पूजन..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो