Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बारिश के दौरान ड्यूटी के प्रति समर्पण देख एक ट्रैफिक पुलिस जवान‌ के कायल हो गए DIG विकास वैभव, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

पटना ट्रैफिक पुलिस के जवान की कार्य कुशलता और समर्पण देख प्रभावित हो गए DIG विकास वैभव,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बिहार कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने पटना ट्रैफिक पुलिस के एक जवान के कार्यों की काफी सराहना की है। डीआईजी विकास वैभव ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस के जवान अशोक कुमार की कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर प्रशस्ति पत्र दिया है।

दरअसल डीआईजी विकास वैभव ऑफिस से निकल कहीं जा रहे थे। पटना ट्रैफिक में प्रतिनियुक्त सिपाही अशोक कुमार भारी बरसात में भी कड़ी मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।डीआईजी की नजर ड्यूटी कर रहे जवान पर पड़ी। ट्रैफिक पुलिस के जवान अशोक कुमार की इस सराहनीय कार्य को देख विकास वैभव प्रभावित हो गए। डीआईजी विकास वैभव ने सिपाही अशोक कुमार की कार्य कुशलता, कार्यशैली की काफी प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

आतंकवाद निरोधी दस्ता के डीआईजी विकास वैभव ने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि मधेपुरा जिला बल से पटना जिला ट्रैफिक में प्रतिनियुक्त सिपाही-150 अशोक कुमार ने 8 सितंबर को भारी बरसात में भी कड़ी मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय हैं। इसके लिए अशोक कुमार प्रशंसा के पात्र हैं। अतः इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान की जाती है.

Related posts

हर हर महादेव” के जयघोष के साथ रितेश पांडेय के नए गाने ने बनाया माहौल, गाना हुआ वायरल…

Bihar Now

Bihar Now

Breaking : शिक्षामंत्री Prof.चन्द्रशेखर ऑफिस के बजाय पहुँचे RJD कार्यालय, आखिर चल क्या रहा है ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो