Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बालासोर ट्रेन हादसे में बिहार के 8 लोगों की मौत पर “PK” का सवाल !… 40 MP वाले बिहार का बेटा मजदूर क्यों बने ?…

पटना: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में बिहार के आठ लोगों की जान चली गई है। वहीं, दर्जनों घायल हैं, इसके अलावा कई लोग अभी लापता भी हैं। मृतकों में उत्तर बिहार के चार पेंटर भी हैं। वहीं पूर्वी चंपारण के 3 मजदूर घायल हैं। इसके अलावा कई मजदूरों के घायल होने के साथ कई लोग लापता भी हैं।

बिहार के लोगों के हितों को लेकर अपनी बेबाक राय व्यक्त करने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लड़के पूरे भारत में मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। 26 एमपी का राज्य है गुजरात, वहां का आदमी बन गया फैक्ट्री का मालिक और 40 एमपी का राज्य है बिहार, हमारे बच्चे मजदूर बन गए हैं।

प्रशांत किशोर बताते हैं कि मेरा सपना है कि अपने जीवन काल में गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र से अगर बिहार में नौकरी-रोजगार के लिए आएं, तब मानेंगे कि बिहार विकास कर रहा है। हम बिहार के लोग बेवकूफ नहीं हैं। यहां की व्यवस्था ने हमें बेवकूफ बनाकर रखा है।

Related posts

ठंढ़ के सितम पर गरीबों को “खाकी” वर्दी का सहारा !…

Bihar Now

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो शातिर गिरफ्तार…

Bihar Now

“सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत नहीं, स्मार्ट वर्क की आवश्यकता”… सक्सेस गुरु “ए के मिश्रा” ने आयोजित सेमिनार में बताए सफलता के मंत्र…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो