Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिना किसी सदन के सदस्य रहे मंत्री बने रहना अनैतिक – प्रेम चंद्र मिश्रा

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्अशोक चौधरी एवं सूचना जनसम्पर्क मंत्री  नीरज कुमार के विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल समाप्ति के बावजूद मंत्री बने रहने को लेकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए इसे अनैतिक तथा संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत बताया है।

उन्होंने कहा कि यह सही है कि किसी भी सदन के सदस्य ना रहते हुए भी मुख्यमंत्री किसी को भी मंत्री बना सकते हैं तथा उस मंत्री का मंत्री पद के शपथ के छह माह के अंदर सदन का सदस्य होना अनिवार्य होता है लेकिन चौधरी और नीरज कुमार कोई नए मंत्री नही बल्कि मंत्री पद पर रहते हुए बतौर विधान परिषद सदस्य का उनका कार्यकाल 6 मई को समाप्त हो गया और वे अब किसी भी सदन के सदस्य नही रहे अतः उन्हें कायदे से मंत्री पद से इस्तीफा देकर नैतिक और संवैधानिक परंपरा का पालन करना चाहिए।इइन्ही

दोनो मंत्री के साथ ही विधान परिषद के सभापति  हारून रशीद जी का भी परिषद सदस्य के कार्यकाल पूरा हुआ है और उन्होंने परिषद के सभापति पद का त्याग कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार होता है कि वे बिना किसी सदन के सदस्य को मंत्री बना सकते हैं और वे चाहे तो  चौधरी और  नीरज कुमार को आगे भी मंत्रिमंडल में रख सकते हैं लेकिन इस हेतु उन्हें इन दोनों मंत्रियों का त्यागपत्र लेकर पुनः उनका शपथ ग्रहण कराना उचित और संविधान के अनुरूप होगा।

उन्होंने महामहीम राज्यपाल महोदय और न्यायविदों का भी इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि उपरोक्त मंत्रियों के संबंध में कानून सम्मत व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रबंध करने का कष्ट करेंगे।

 

Related posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का डीएम ,एसपी एवं डिस्ट्रिक जज ने किया उद्घाटन

Bihar Now

Bihar Now

कन्हैया के‌ काफिले पर हमला, कई कार्यकर्ता घायल,गाड़ी भी क्षतिग्रस्त…

Bihar Now