बिहार इंडस्ट्रिज एसोसिएशन का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार स्वरूप मुलाकात कर राज्य के उद्योग जगत की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया साथ ही शुभकामनाएं दी… साथ ही साथ राज्य के आर्थिक औद्योगिक विकास पर राज्यपाल से दिशा निर्देश देने का अनुरोध किया…
राज्यपाल आर्लेकर ने अपने संक्षिप्त सुझाव में राज्य के पर्यटन उद्योग की असीम संभावना तथा उसका राज्य के विकास के लिए उपयोग में लाने की बात कही…अध्यक्ष ने राज्यपाल को एसोसिएशन प्रांगण में पधारने तथा राज्य के उद्यमियों को संबोधित करने हेतु आमंत्रण दिया…
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महासचिव गौरव साह, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार एवं पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी शामिल थे…

