Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार कांग्रेस का गिरेगा एक और विकेट? इस MLA की मांग से राहुल और खरगे भी हो जाएंगे परेशान

बिहार कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। बगावत के सुर फिर उठने लगे हैं। इस बार बिहार कांग्रेस की एमएलए प्रतिमा दास (Pratima Das) ने कुछ ऐसी मांग रख दी है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी परेशान हो सकते हैं।

कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी ऐसे नेता को बिठाने की मांग की है, जो बिहार में रह सकें। उनके मुताबिक वर्तमान अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह को कार्यकर्ताओं की कौन कहे, विधायकों से भी मिलने का समय नहीं है।

उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि विधान परिषद में कांग्रेस के किसी सदस्य के मनोनयन नहीं होने से कार्यकर्ताओं में निराशा है।कांग्रेस के चार विधायक होते थे, उस समय भी परिषद में भागीदारी मिलती थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फोन नहीं उठाते: प्रतिमा दास

आज 17 विधायकों के बावजूद पार्टी के किसी सदस्य का विधान परिषद में नहीं जाना बेहद निराशाजनक है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि राज्य पार्टी में अभी तक सांगठनिक विस्तार नहीं हुआ है। प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास फोन उठाने तक का समय नहीं है। वह हमारी बात ही नहीं सुनते हैं। बिहार में कम हमेशा दिल्ली में ही नजर आते हैं।

अखिलेश सिंह के नेतृत्व में ही 2 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए
प्रतिमा दास ने आगे कहा कि अखिलेश सिंह की वजह से ही हमारे 2 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए एक भी एमएलसी का टिकट नहीं मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास 4 विधायक थे तब एमएलसी बनते थे लेकिन अब 17 विधायक होने के बावजूद एक भी एमएलसी नहीं बन रहा है।

पार्टी में कई कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो कि कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन उन्हें भी कोई मौका नहीं मिल रहा है।

Related posts

Native New Zealand Casinos Pros And Cons

Bihar Now

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय कुमार झा का पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत… “नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में संजय झा ने निभाई अहम भूमिका”…

Bihar Now

बिहार-झारखंड में फिर लहराया रिलायंस जियो का परचम, जून 2021 में जोड़े 5 लाख से ज्यादा ग्राहक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो