Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु, चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान

बिहार कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद कृष्णा अल्लावरु गुरुवार (20 फरवरी) को पहली बार पटना पहुंचे. पटना हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन करूंगा और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर काम करूंगा.

पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “बिहार कांग्रेस के लिए पुरानी जगह है. सबके साथ मिलकर आज कांग्रेस को फिर से मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है. मजबूती से काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे.”

‘चुनौती जैसी भी हो, पूरी मेहनत करेंगे… मुकाबला करेंगे’

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को एक चुनौती माने जाने के संबंध में पूछे जाने पर कृष्णा अल्लावरु ने बड़ा ऐलान कर दिया. कहा कि चुनौती जैसी भी हो, पूरी मेहनत करेंगे. मिलजुल कर उससे मुकाबला करेंगे.

इससे पहले कृष्णा अल्लावरु के पटना पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में जमकर नारे लगाए और अपने नए प्रभारी को फूलों की मालाओं से लाद दिया. यहां से वे सीधे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे, जहां उनके स्वागत को लेकर विशेष तैयारी की गई थी. यहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्हें संबोधित भी किया.

बिहार में तीन दिन रहेंगे अल्लावरु

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु बिहार में तीन दिनों तक रहेंगे. बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बिहार आएंगे. इस दौरान खरगे बक्सर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लोगों को मंच से संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद रहेंगे.

Related posts

जमीनी विवाद में हुई हत्या मामले में मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..

Bihar Now

शराबबंदी का सच !… नशे की हालत में तीन पिस्टल,11 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार …

Bihar Now

“गरीबों” को सरकार ने उजाड़ा, तेजस्वी बने सहारा !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो