Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के इन दो जिलों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना

राजधानी व आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। भागलपुर व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी भागों के सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के उत्तरी पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं में मौजूद नमी के कारण प्रदेश में फिलहाल मौसम बदला हुआ है। हालांकि, दो से तीन दिनों बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, पटना, भागलपुर, बांका, वैशाली के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के बखरी में सर्वाधिक वर्षा 63.2 मिमी दर्ज की गई। पटना जिले के खुसरूपुर में 42.2 मिमी, अथमलगोला में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मुंगेर के तारापुर में 60.2 मिमी, बेगूसराय में 57.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 52.8 मिमी, समस्तीपुर के रोसड़ा में 49.2 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 44.0 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 43.0 मिमी, भागलपुर के साहकुंड में 40.4 मिमी, सुल्तानगंज में 39.2 मिमी, बांका के अमरपुर में 38.6 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 38.0 मिमी, अररिया के रानीगंज में 32.0 मिमी।

Related posts

इमरान खान ने PAK आर्मी को दी खुली छूट, कहा- पुलवामा की साजिश J-K में बनी

Bihar Now

लालू व उनके परिवार पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार का बड़ा हमला… कहा – अवैध संपत्ति का सृजन ही उस परिवार के लिए ईमान है…

Bihar Now

Is It Legal To Play Online Casino Games In New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो