Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार के किशनगंज में फिर एक बार पुल का हिस्सा गिरा, एनएचएआई बनवा रहा है पुल …

पटना: किशनगंज में ठाकुरगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया धंसने का मामला सामने आया है. इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. इसको लेकर कई सवाल भी उठने लगे थे. वहीं, इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव  ने शनिवार को ट्वीट किया.

उन्होंने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि यह पुल केंद्र सरकार की योजना के तहत बन रहा है. इस पुल के निर्माण में बिहार सरकार की कोई भूमिका नहीं है. बता दें कि कुछ दिन पहले भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के धंसने का मामला पूरे देश में सुर्खियों में रहा.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘यह केंद्र सरकार अधीन भारत माला परियोजना अंतर्गत एनएचआई द्वारा निर्मित निर्माणाधीन पुल है. इसका बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग से कोई संबंध नहीं है. इस परियोजना के निर्माण से संबंधित एजेंसी और अधिकारियों को श्रेय एवं दंड देने का सर्वाधिकार एनएचआई का है..

वहीं, बता दें कि किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गंभीरगढ़ में मेची नदी पर नवनिर्मित पुल का पाया धंसने के मामले को लेकर किशनगंज जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और एसी को जांच के लिए आदेश जारी किया है.

साथ ही इसकी सूचना भारत सरकार को भी भेजा है. डीएम ने कहा कि पुल का पाया धंसना चिंताजनक है. कुछ कमी की वजह से पुल का पाया धंस गया होगा, जबकि उक्त पुल से आगमन भी आरंभ नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

केके पाठक को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मोबाइल पर पाठक की क्लिप दिखाई

Bihar Now

कहीं बाढ़ का कहर, तो कहीं पानी की किल्लत !… कैमूर में किसानों का दर्द, खेती के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे किसान, प्रशासन हलकान…

Bihar Now

Probability Of Winning Pokies With Welcome Bonus

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो