Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के नए DGP ने संभाली कमान… पटना पहुंचते ही किया पदभार ग्रहण…

बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमे से सामने आ रही है जहाँ बिहार के नवनियुक्त डीजीपी आर एस भट्टी ने पदभार ग्रहण कर लिया है… सोमवार देर शाम पटना पहुंचे, जिसके वो एस के सिंघल से चार्ज ले लिया है…

बता दें कि राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है.. ऐसी चर्चाएं है कि राजविंदर सिंह का नाम सुनते ही अपराधी बिल में घुस जाते हैं.. राजविंदर सिंह से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं बिहार में बतौर SP रहते हुए, जिसे जानकर हर कोई बस यही कहता है कि IPS राजविंदर सिंह का नाम सुन अपराध अपना रास्ता बदल लेता है..

इनके नाम के ऐलान के साथ ही सबसे अधिक किसी बात की चर्चा जी जा रही है तो वह इनके काम का अंदाज है।इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी मिली है उसके अनुसार भट्टी कल यानी मंगलवार को पटना पहुंचेंगे और इसी दिन औपचारिक रूप से बिहार के डीजीपी का पदभार ग्रहण करेंगे। हालंकि सूबे की कमान उन्होंने अभी से ही संभाल ली है।

इधर, इनके के एलान के साथ मिली जानकारी के अनुसार,भट्टी ने पटना आने से पहले ही राज्य के सभी जिलों के एसपी से टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट और जिले में अंडरवर्ल्ड को ध्वस्त करने का रोडमैप मांगा गया है। बता दें कि वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी भट्टी फिलहाल सीमा सुरक्षा बल में अपर महानिदेशक (पूर्वी कमांड) के पद पर तैनात हैं। भट्टी का कार्यकाल 30 सितंबर, 2025 तक का है। भट्टी अभी दिल्ली में ही हैं।

गौरतलब हो कि, डीजीपी बनने से पहले आरएस भट्टी पटना के सिटी एसपी के अलावा सीवान, पूर्णिया, बोकारो (अब झारखंड) समेत अन्य कई जिलों में बतौर एसपी रह चुके हैं। बाहुबली और सीवान सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन को दिल्ली से गिरफ्तार करके लाने के कारण खासा सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा सारण इलाके के दबंग नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय दिलीप सिंह पर इन्होंने अलग-अलग मामलों में शिकंजा कसा था..

Related posts

मिथिला की बेटी ने कायम की मिसाल !…TBT अवार्ड से सम्मानित होंगी शिक्षिका विजयश्री…

Bihar Now

Bihar Now

पता नहीं यहां मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बैठा है रे, मुकेश सहनी क्या कर लेगा…शब्द अभद्र है, गया जिले के आमस थानाध्यक्ष का गालियों से भरा ऑडियो वायरल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो