Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 11 जिलों में आंधी-वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

बिहार में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं, अगले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए पूर्वानुमान जताते हुए आंधी, वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है. जिन जिलों में खासकर आंधी के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं.

बारिश को लेकर भी कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, मार्च से लेकर जुलाई तक बारिश से लेकर वज्रपात तक का मौसम माना जाता है और इस दौरान लोगों को खास सावधानियां बरतने की जरूरत भी होती है. यही वजह है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

Related posts

सरकारी अस्पताल कर्मी निकला कोरोना की दवा का सौदागर…एंबुलेंस ड्राइवर की मदद से चलाता था सिंडिकेट..

Bihar Now

Breaking : सावधान ! मजदूरी मांगने पर यहां मिलती है मौत ?…आक्रोश की आग में आगजनी कर सड़क जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े 5 लाख कैश की लूट, बाइक सवार 2 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो