Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 7 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट… जानें, कब बदलेगा मौसम का मिजाज !…

बिहार में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. खासकर दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में हीट वेव तो कहीं-कहीं अत्यधिक हिट वेव की स्थिति बनी हुई है. लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं

.मौसम विभाग ने गुरुवार (13 जून) को दक्षिण बिहार के सात जिलों में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी दी है, इसमें राजधानी पटना भी शामिल है.

पटना के अलावा जिन अन्य जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास और अरवल जिला शामिल है. यहां मौसम विभाग ने अत्यधिक हीट वेब उष्ण लहर और लू की चेतावनी दी है.

इसके अलावा 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां थोड़ी कम हिट वेब रहेगी. इसमें बांका, समस्तीपुर, जमुई, गया, सारण, शेखपुरा, बेगूसराय ,लखीसराय, जहानाबाद ,नवादा ,नालंदा, सिवान और वैशाली जिला शामिल है…

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मानसून का असर दिख सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. उत्तर और दक्षिण-पूर्व इलाके के कुछ-कुछ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज भी की गई है. इनमें सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज ,कटिहार, बांका, भागलपुर में बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार रही.

 

Related posts

लापता सांसद को खोजने पर मिलेगा इनाम, चौक चौराहों पर चस्पा पोस्टर…

Bihar Now

Breaking : बिहार में सियासी हलचल तेज… मांझी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे तेजप्रताप यादव… क्या बिहार की सियासी फिजाएं बदलेगी ?…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो