Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के DGP का बड़ा एक्शन !… पटना के राजीवनगर थाना के SHO और सर्किल इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप …

पटना : राजीवनगर के मोबाइल दुकानदार को बेवजह परेशान करने और जबरन पांच मोबाइल रखने के आरोप में अंचल निरीक्षक, राजीवनगर थानाध्यक्ष समेत दस पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है …

बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस सभी आरोपित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। आवेदक विनोद कुमार सिंह ने इस बाबत डीजीपी विनय कुमार को आवेदन देकर जांच की मांग की थी। पुलिस मुख्यालय के स्तर से कराई गई जांच में आरोप सही पाया गया…

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, राजीव नगर थाने के द्वारा संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर थाने की पुलिस ने आवेदक के दुकान पर छापेमारी की और उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया…

इस दौरान बिना जब्ती सूची बनाए काफी संख्या में मोबाइल फोन दुकान से लिया गया। बाद में राजीवनगर थाने की पुलिस टीम ने पांच कीमती मोबाइल अवैध ढंग से रख लिया गया, जबकि तीन मोबाइल की जब्ती सूची बनाकर शेष मोबाइल दुकानदार को वापस दे दिए गए…

छापेमारी के आरंभ में चोरी होने के संदेह पर जो दो मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की थी, उसका भी कोई अनुसंधान नहीं किया गया।

आवेदक की दुकान से जिन तीन मोबाइल को जब्त किया गया था, वह भी चोरी के नहीं पाए गए। इसके बावजूद थाना पुलिस ने आवेदक के पुत्र सहित सभी के विरुद्ध बिना किसी साक्ष्य के आरोप-पत्र समर्पित कर दिया गया….

अंचल निरीक्षक गौतम कुमार, राजीवनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, दारोगा शंभूशंकर सिंह, दारोगा श्याम नारायण सिंह, सिपाही अनिल कुमार, सिपाही ब्रजकिशोर प्रसाद, सिपाही हरिश्चंद्र सिंह, सिपाही प्रभाश कुमार पासवान, सिपाही ओमप्रकाश और चालक बालकिशोर यादव…

Related posts

प्रधानमंत्री को लेकर JDU के पोस्ट पर भड़के सम्राट, कहा – पहले अपने पाप के बारे में बताएं नीतीश, तब करें प्रायश्चित की बात…

Bihar Now

सहरसा में दूषित पानी पीने को लोग मजबूर,पानी टंकी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar Now

बिहार में दिखा अमिताभ बच्चन की फिल्म “शराबी” का अंजाम, पोते के जन्म की खुशी में खाली “शराब” की बोतल लेकर डांस कर रहे ‘दादा जी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो