Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार को बंगाल की राह पर ले जा रही सरकार,जंगलराज की गिरफ्त में नीतीश सरकार – विजय सिन्हा

पटना‌ : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में चल रहे हत्याओं का दौर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार बिहार को भी बंगाल के राह पर लेकर चल रही है।यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो राज्य सरकार को तुरंत गद्दी छोड़ देना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिन से राज्य में चल रहे हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 व्यक्ति अपराधियों की गोली से मारे जा रहे हैं। समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बाँका पूर्णिया, छपरा और शेखपुरा में आज लोगों की हत्या हुई है। कुल वारदातों से तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है।

सिन्हा ने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में हुई दर्जनों हत्या का कोई संज्ञान नहीं लिया है। प्रशासन अथवा पुलिस के अधिकारियों से इन मामलों पर कोई बैठक नहीं की गई है। राजधानी पटना में सरेआम हो रही हत्या को भी पुलिस रोक नहीं पा रही है। हरके हत्या के बाद पुलिस का बयान आता है कि जाँच जारी है।

सिन्हा ने कहा कि राजद के साथ जब भी सरकार बनती है तो राज्य में अपराधी बेलगाम हो जाते हैं। पुलिस का भय नहीं रहता है। निर्भीक होकर वे हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं। राज्य एक बार फिर जंगलराज की गिरफ्त में पहुँच गया है। इस बुरे दौर से निकलने के लिए राज्य की जनता परेशान है।

सिन्हा ने कहा कि भाजपा इनके जंगलराज को उखाड़ फेकने के लिए संकल्पित है। राज्य की जनता के सहयोग से इनको सत्ता से बाहर किया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वाग्तयोग्य है – मुख्यमंत्री

Bihar Now

मांझी के बेटे को केंद्र का तोहफा, संतोष सुमन को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा…

Bihar Now

स्कूल जा रही छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत… आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो